ख्वाहिसों में एक तेरी
ज़िन्दगी गुजार दी
ईक ख़ुशी बस अपनी
बाकी सारे उधार की
साथ जीने का था वादा
थोड़ी खुशियाँ ग़म हैं ज्यादा
ज़िन्दगी का रंग सादा
ओढ़ हंसियों का लबादा
तेरी खुशियाँ, तेरी बातें
दिन हैं छोटे, लम्बी रातें
दुःख की गलियों के अहाते
ज़िन्दगी को कैसे काटें
शाम ढल गई ज़िन्दगी की
वक़्त कम है हर ख़ुशी की
ज़िन्दगी फाकाकशी की
मोल देकर हर हँसी की
No comments:
Post a Comment